जानकारी के अनुसार विजयपुरम कॉलोनी के रहने वाले आशीष जैन के घर में आज शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक सांप घुस गया। जिससे घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया जिसकी सूचना आशीष जैन के द्वारा वन विभाग को दी गई। जिस नरवर से मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने सांप का सफल रेस्क्यू कर लिया।