शिवपुरी नगर: मुड़खेड़ा में ससुरालियों के सहयोग से महिला प्रेमी के साथ भागी, पति ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
कोटा जिले के रौजना गांव के रहने वाले रामफूल मौगिया पुत्र कैलाश मौगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी शादी शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़खेड़ा गांव की शैम्पू नाम की महिला के साथ हुई थी। जहां से वह बीते रोज पूर्व ससुरालियों के सहयोग से जेवर लेकर गांव के ही मुकेश किरार के साथ भाग गई। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई नही हुई।