फर्रुखाबाद: कटरी शिकारपुर में छिपकली वाले दूध की चाय पीने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कटरी शिकारपुर में शुक्रवार सुबह छिपकली पड़े दूध की चाय पीने से तीन बालकों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बता दें कि गांव कटरी शिकारपुर निवासी रामवीर ने बताया कि गुरुवार शाम को भैंस का दूध निकालकर बाल्टी में रखा गया था। अनजाने में उसमें एक छिपकली गिर गयी