गायघाट: बेनीबाद थाना के सामने, NH-27 से पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, चालक-उपचालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना के सामने पुलिस ने एनएच 27 से बुधवार सुबह 9 बजे एक कंटेनर पर लोड भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से चालक और उप चालक को गिरफ्तार किया गया है।