कोंच-कैलिया बाईपास पर 13 फीट का विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
#Jalaun #GiantPython #gbntoday
#जालौन: कोंच-कैलिया बाईपास के पास एक कच्ची झोपड़ी में 13 फिट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। झोपड़ी में मौजूद अमर कुशवाहा ने अजगर देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब भगत सिंह नगर निवासी जगतराज वर्मा ने अपने सहयोगी के साथ साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़कर बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। विशालकाय अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और घटना पर चर्चा करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के जंगली जीवों के बार-बार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।