मिर्ज़ापुर: राहगीरों के लिए खतरा बने गिरधर के चौराहा स्थित सूखे पेड़ को जिला पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर कटवाया गया
गिरधर के चौराहा स्थित राहगीरों के लिए खतरा बना सूखे पेड़ को जिला पंचायत अध्यक्ष के आदेश पर रविवार की शाम 4:00 बजे काट दिया गया। रविवार की सुबह से ही जिला पंचायत के कर्मचारी, वन विभाग की टीम और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान रास्ते को सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया था। मोहल्लेवासी काफी दिनों से पेड़ कटवाने की मांग कर रहे थे।