मिर्ज़ापुर: मंडलायुक्त ने पथरहिया में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की बैठक कर जानकारी ली
नगर के पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयुक्त डा मुथुकुमार स्वामी बी ने एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की बैठक कर जानकारी ली। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे मल्टीपरपज हाल की प्रगति के बारे में अवगत कराया गया कि अभी जिओ जारी नहीं हुआ है।