मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के इमामगंज में जर्जर मकान के कबाड़ में आग लगने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड
बताते चले कि रविवार की सुबह 9:30 बजे इमामगंज मोहल्ले के केदारनाथ के जर्जर मकान में रखे भारी मात्रा में लकड़ी व कागज में अचानक आग लग गई जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मकान के निचले तल से धुआं उठते देख स्थानी लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग़ पर काबू पाया।