मिर्ज़ापुर: विंध्याचल, कालीखोह और अष्टभुजा धाम प्रभारी द्वारा एक पंडा को धमकी देने के मामले में पुलिस ने लिया संज्ञान
विंध्याचल, कालीखोह और अष्टभुजा के धाम प्रभारी द्वारा एक पंडा को धमकी दिए जाने के मामले का पुलिस ने संज्ञान लिया है। धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में सीओ सिटी विवेक जावला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।