मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली के संघ मोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने जा रही महिला को स्थानीय लोगों ने बचाया
बताते चले कि रविवार की सुबह 8:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के संघ मोहाल ओवर ब्रिज के नीचे जान देने की नीयत से चितावनपुर गांव निवासी लगभग 40 वर्षी महिला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने जा रही थी उसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और तुरंत भाग कर उसके पास पहुंचकर उसे रेलवे ट्रैक से उठाकर बाहर लेकर आए। मौके पर पहुंची आरपीफ पुलिस ने महिला को वापस घर भेजा।