डुमरांव: पुराना भोजपुर चौक पर दो घंटे जाम से घंटो स्कूली वाहन फंसे, राहगीरों को भी हुई भारी परेशानी, स्थाई समाधान की मांग
Dumraon, Buxar | Sep 11, 2026 शुक्रवार को पुराना भोजपुर चौक पर भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुआ जाम लगातार दो घंटे से अधिक समय तक लगा रहा और खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। जाम के कारण चौक के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।