आंधी-बारिश ने बढ़ाई परेशानी, कई घंटे बिजली गुल; दिनारा-नटवार पथ पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित
बिक्रमगंज। शनिवार सुबह से लगातार बारिश के बाद शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ और टहनियां टूटकर गिर गईं। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। आंधी के कारण बिक्रमगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कई घंटे तक प्रभावित रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बिजली सेवा बहाल कर दी गई।
इधर, दिनारा-नटवार मुख्य पथ पर भी पेड़ और टहनियां गिरने से कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बिक्रमगंज से दिनारा, नटवार समेत अन्य इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश और तेज आंधी के कारण शनिवार को कई घंटे तक सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।