विकसित ग्राम पंचायत योजना को लेकर मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आयोजित
रोहतास में विकसित भारत–जी राम जी के अंतर्गत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर जिला स्तर पर प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त रोहतास ने किया।
प्रशिक्षण में जिले के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत तकनीकी सहायक, कनीय अभियंता, लेखापाल सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को विकसित ग्राम पंचायत योजना के उद्देश्य, तैयार करने की प्रक्रिया और विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण प्राप्त कर्मी आगे प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। इनके द्वारा 29 एवं 30 सितंबर को प्रखंड स्तर पर पंचायत रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित कर्मियों को योजना को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य सहित पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को योजना की प्रक्रिया एवं उनकी भूमिका की जानकारी दी जाएगी।
बताया गया कि 2 अक्टूबर 2026 से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों के समग्र एवं सहभागी विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप समेकित विकास योजना तैयार करना है।