राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में पूर्वी चम्पारण के दीपक कुमार और सुमन कुमारी ने अंडर -18 मिक्स पेयर्स में जीता कांस्य पदक
सेमीफाइनल में दिल्ली को दी कड़ी टक्कर, 22-14 से मिली हार के बाद बिहार की जोड़ी ने हासिल किया कांस्य पदक
प्रेस विज्ञप्ति। ओडिशा के बलांगीर स्थित आर. एन. सिंह देव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप की अंडर-18 मिक्स्ड पेयर्स स्पर्धा में बिहार के दीपक कुमार और सुमन कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।
सेमीफाइनल मुकाबले में बिहार की जोड़ी का सामना दिल्ली के खिलाड़ियों से हुआ। दीपक कुमार और सुमन कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की जोड़ी को कड़ी टक्कर दी। हालांकि, रोमांचक मुकाबले में बिहार की जोड़ी को 22-14 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया।
बिहार टीम के कोच मुहम्मद मुख्तार खान और टीम मैनेजर मिंकू कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। बिहार बोलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवल किशोर चौधरी एवं सचिव श्री प्रेम शंकर ने दोनों खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बिहार की जोड़ी की सफलता से पूर्वी चंपारण सहित पूरे राज्य के खेल जगत में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है। उनकी इस सफलता से राज्य के युवा खिलाड़ियों को लॉन बाउल्स में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
3 views | East Champaran, Bihar | Oct 29, 2026