*"सबका सम्मान, जीवन आसान" अंतर्गत आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु जिलाधिकारी ने की जन सुनवाई *
*कुल 18 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश*
*जनसुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे*
"सबका सम्मान जीवन आसान" सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में संध्या 4:00 बजे से आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया और संबंधित पदाधिकारी शीघ्र समस्या निराकरण का निर्देश दिया। जन सुनवाई के समय उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।
ढाका अंचल से आए मो. नेजाम आलम ने बताया कि उनके पिता ढाका थाना में दफ़दार के पद पर कार्यरत थे, जिनकी मृत्यु सेवा काल में ही 2025 में हो गई थी। मो. आलम द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र दिया गया जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा स्थापना उप समाहर्ता को उनका आवेदन पत्र को भेजते हुए उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
तुरकौलिया अंचल के वासुदेव राय के द्वारा बताया गया कि उनके पुश्तैनी जमीन पर एक ग्रामीण के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जमीन पर अवैध रूप से खादर और गोबर रखा जाता है। मना करने पर गाली गलौज की जाती है और मारपीट की धमकी दी जाती है। उनके द्वारा जांच पड़ताल कर न्याय दिलाने की मांग की गई। जिलाधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी तुरकौलिया से बात की गई एवं उनके आवेदन पर शीघ्र जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
चकिया अंचल की अंजली देवी पति कृष्णानंद राम के द्वारा बासगीत जमीन का पर्चा देने के संबंध में आवेदन दिया गया और बताया गया कि रामगढ़वा महुआ पंचायत के वार्ड नंबर 4 कुड़िया बंगारी में पीसीसी सड़क के किनारे उनका घर गैर मजरूआ जमीन में है जहां मैं बरसों से रह रही हूं मेरा झोपड़ी हनुमान उसका घर है परंतु आज तक मुझे उसका बासगीत पर्चा प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी के द्वारा उनके आवेदन को अंचल अधिकारी चकिया को जरूरी निर्देश के साथ भेजने का निर्देश दिया गया।
पकड़ी दयाल अंचल के नवादा ग्राम के चितरंजन सिंह के द्वारा बताया गया कि उनके जमीन पर अवैध कब्जा है जिसको लेकर अंचल अधिकारी एवं स्थानीय थाना को आवेदन दिया था लेकिन उसे पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है उन्होंने बताया कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी पकड़ी दयाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर उनके आवेदन को भेजा गया एवं निर्देश दिया गया कि इस पर शीघ्र कार्रवाई करें।
हरसिद्धि अंचल की भादा ग्राम की रीना देवी के द्वारा बताया गया कि अंचल अधिकारी हरसिद्धि द्वारा दिनांक 10.12.2025 अतिक्रमण अपील वाद संख्या 92/2023-24 में पारित आदेश के बावजूद अभी तक भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया है। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी हरसिद्धि को एक बार जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
अन्य प्राप्त सभी आवेदनों के संदर्भ में समस्या निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #motihari #fb
8 views | East Champaran, Bihar | Oct 29, 2026