*एम जे के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण*
आज जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा मोतिहारी नगर क्षेत्र स्थित एम जे के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का सुबह के 10:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सहित अन्य सभी सुविधाओं/व्यवस्थाओं को देखा गया। ज्ञातव्य है कि एम जे के बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला का एक आदर्श विद्यालय (मॉडल स्कूल)है। जिलाधिकारी के द्वारा यहां पर लेबोरेटरी कक्ष,स्मार्ट क्लास का संचालन,खेलकूद सामग्री,संगीत कक्ष को देखा गया और संबंधित शिक्षकों से इसके संचालन की जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय प्रबंधन को विद्यालय परिसर में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया साथ ही अभियान कायाकल्प अंतर्गत विद्यालय एवं चाहरदीवारी का रंग रोगन करा देने का भी निर्देश दिया गया। विद्यालय प्राचार्य से शिक्षकों की उपस्थिति एवं बच्चों के अटेंडेंस की जानकारी प्राप्त की।
यहां पर जिलाधिकारी ने बच्चों से भी इंटरेक्ट किया। कक्षा 9 में प्रवेश कर वर्ग संचालन को देखा गया और पढ़ाये का रहे पाठ को आगे बढ़ाते हुए सभी बच्चों का मार्गदर्शन किया गया । जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से अच्छे से पढ़ाई करने एवं बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण को लेकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर मोतिहारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
8 views | East Champaran, Bihar | Oct 29, 2026