कुर्था: बरा एवं पिजरवा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, कई समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान
Kurtha, Arwal | Aug 5, 2026 "सबका सम्मान–जीवन आसान" अभियान के अंतर्गत कुर्था प्रखंड की बरा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन जमा किए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की