फर्रुखाबाद: सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी ने कहा- फर्रुखाबाद मिनी पुरी लग रहा है, यहां अभूतपूर्व उल्लास का माहौल है
सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी ने भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर कहा कि अभूतपूर्व उल्लास और अद्भुत आनंद की अनुभूत हो रही है और बिल्कुल ऐसा लग रहा है कि जैसा छोटा पूरी फर्रुखाबाद बन गया है, यह मेरा सौभाग्य है कि आज फिर एक बार प्रभु ने इस लायक समझा और मुझे यात्रा में शामिल किया, बताया गया कि यात्रा को लेकर बहुत उल्लास है,जो रथ आए हैं वह जगन्नाथ से आये हैं