रौन: मच्छंड गांव में ग्राम चौपाल आयोजित, अवैध शराब और स्मैक बिक्री पर चौकी इंचार्ज से शिकायत
Ron, Bhind | Oct 24, 2026 भिण्ड जिले के लहार अनुविभाग के ग्राम मच्छंड में आज शनिवार के रोज दोपहर 2 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक समरसता, नशामुक्ति, युवाओं की भूमिका और ग्रामीण समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। चौपाल में ग्रामीणों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।