रौन: जनहित पार्टी ने हाइवे चौड़ीकरण सहित अन्य मांगों लेकर कल कलेक्ट्रेट पर करेगी प्रदर्शन ,लोगों के समर्थन के लिए हाउसिंग कॉलोनी में किया जनसंपर्क
Ron, Bhind | Feb 19, 2026 भिंड–ग्वालियर हाईवे के चौड़ीकरण, गांव-गांव गौशाला निर्माण और भिंड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर जनहित पार्टी द्वारा 20 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में गुरुवार शाम 4 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। और पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया