पीपलदा: पुलिस की मारपीट के भय से अवसाद में आकर विनायका गांव में अधेड़ व्यक्ति ने पिया कीटनाशक, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Apr 21, 2024 इटावा क्षेत्र के विनायका में अधेड़ किसान ने रविवार को पुलिस की मारपीट के भय से अवसाद में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अधेड़ किसान राधेश्याम पुत्र पांचूलाल के साथ जमीन के विवाद में पुलिस ने मारपीट की थी, जिससे वह अवसाद में था।