पीपलदा: खातोली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार बाइक जप्त
Pipalda, Kota | Apr 19, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज शराब पीकर वाहन चलाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि श्योपुर रोड़ पर खातोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति विष्णु पुत्र नाथूराम को रोका तो उसने शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 185,202 MV एक्ट में कार्यवाही की गई। उसकी मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया।