पीपलदा: इटावा पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 20, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने शनिवार को कस्बे में गेता तिराहे पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि बुद्धिप्रकाश पुत्र जगदीश बैरवा निवासी गुंधी को हंगामा कर उत्पात मचाने पर शांति भंग में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ CRPC की धारा 151 में कार्यवाही की गई है। जिसे न्यायालय से पाबन्द भी करवाया गया है।