पीपलदा: खातोली पुलिस ने निमोला तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान 310 ग्राम गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Apr 20, 2024 खातोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शनिवार को निमोला तिराहे पर एक व्यक्ति से 310 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। खातोली थानाधिकारी बन्नालाल चौधरी ने बताया कि खातोली पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 310 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।आरोपी महावीर पुत्र राधेश्याम कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है।