पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के निमाणा गांव में युवक ने आत्महत्या के इरादे से किया कीटनाशक का सेवन MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Apr 21, 2024 खातोली थाना क्षेत्र के निमाणा गांव में आज एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसको एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। मुकेश केवट पुत्र रामपाल ने खेत पर ककड़ी की फसल में दवा छिड़कने के दौरान कीटनाशक पी लिया।पहले परिजन उसे खातोली अस्पताल लेकर पँहुचे जहॉ हालत गम्भीर होने पर उसे कोटा रेफर किया।