निज़ामाबाद: दो दिन बाद SDM के आश्वासन पर समाप्त हुआ आमरण अनशन
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के शेरपुर तिराहा पर निजामाबाद-भदुली मार्ग तथा निजामाबाद से कलान चौराहा तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार और सभासद कुलदीप कौर द्वारा चलाया जा रहा आमरण अनशन मंगलवार की देर रात समाप्त हो गया। दोनों अनशनकारी दो दिनों से सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे ।