जमुई: ई-रिक्शा में अगलगी से दो छात्रा के झु^ल^स^ने के बाद जगी परिवहन विभाग
शहर के महिसौड़ी स्थित डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास शुक्रवार की सुबह चलती ई-रिक्शा का बैट्री फटने से इंटर की दो छात्राओं के झुलसने की घटना के बाद परिवहन विभाग एक्शन मोड में आ गई और सुरक्षा के दृष्टिकोण से शाम 4:00 बजे के बाद तक ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई। इस दौरान
टीम ने मलयपुर स्टेशन मुख्य सड़क पर मणिद्वीप स्कूल के पास जांच अभियान चलाया। इस दौरान चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट और वाहन से संबंधित जरूरी कागजात की जांच की गई। आवश्यक कागजात नहीं रहने व यातायात के नियम का उलंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चालक को पकड़ा गया है और संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया है। अचानक मुख्य सड़क पर जांच शुरू होने से ई-रिक्शा चालकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ई- रिक्शा चालक इधर- उधर भागते दिखे। चारों ओर चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। #jamuitopnews #jamui #zilaprashasanjamui #dtojamui
Jamui, Jamui | Oct 9, 2026