टीकमगढ़: नयाखेरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट, देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया
टीकमगढ़ जिले के नयाखेरा गांव में बुधवार को एक महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल महिला का नाम गीता यादव बताया गया है। महिला के साथ उसकी ही देवर ने आपसे बात को लेकर मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई। शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस ने महिला की एमएलसी कराई और मामला दर्ज किया है।