सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के राजे तारा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, धारदार हथियार व लाठी-डंडे का वीडियो वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के राजेतारा में शुक्रवार सुबह 10 बजे धारदार हथियारों से हमला किया गया। कृपा शंकर और उनके पाटीदारों पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें वे किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। यह घटना रास्ते के विवाद को लेकर हुई। उसी दौरान पड़ोसियों ने लाठी व धारदार हथियार लेकर हमला कर दिए। हमले से बचने के लिए कृपा शंकर और उनके साथी वहां से भाग निकले।