इटाढ़ी: इटाढ़ी अंचल कार्यालय में जनता दरबार, भूमि विवाद के 5 मामलों पर हुई सुनवाई
Itarhi, Buxar | May 30, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ संतोष कुमार प्रीतम एवं इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार की उपस्थिति में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान भूमि संबंधी कुल पांच मामलों की सुनवाई की गई।अधिकारियों ने संबंधित राजस्व कर्मियों एवं कर्मचारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर निर्देश दिया।