कांके: रिम्स में चाय पीने के बाद महिला डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती
Kanke, Ranchi | Aug 22, 2025 झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में गुरुवार की रात चाय पीने के बाद एक महिला पीजी डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई. आनन फानन में बीमार पीजी डॉक्टर को रिम्स सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. बीमार पीजी डॉक्टर की गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.