कांके: रानी चिल्ड्रन अस्पताल में बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
Kanke, Ranchi | Aug 22, 2025 रानी चिल्ड्रन अस्पताल में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बच्चे की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। मिली जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था।