कांके: झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की
Kanke, Ranchi | Aug 22, 2025 झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा जाए। बता दें कि दिवंगत शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग लगातार उठ रही है।