Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
timekhaberknow
मोदी-शाह, अपनी पुलिस को झंडे और डंडे का फर्क समझाओ! और ये भी बता दो कि बल से या छल से - ये हमें नहीं रोक पाएंगे - राहुल गांधी, प्रियंका गांधी
Jhajjar, Jhajjar
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में ।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
हरियाणा में आशा , आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज मांगें पूरी न होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी हरियाणा की आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें सरकार द्वारा पूर्व में दी गई स्वीकृतियों और वादों को तुरंत लागू करने की मांग की गई है। मुख्य मांगें: अप्रैल 2025 से लागू ₹1,500 की बढ़ोतरी को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिसे तुरंत लागू करने की मांग की गई है । कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, तथा ESI और PF का लाभ प्रदान किया जाए । आशा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को निजी अस्पतालों के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा उपचार की सुविधा दी जाए। वर्ष 2023 की 73 दिनों की हड़ताल का बकाया वेतन/मानदेय सीधे कार्यकर्ताओं के बैंक खातों में डाला जाए। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि ने बताया, "28 तारीख को स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में हमारी 15 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली है और न ही हमारी मांगों को पूरा किया है। यदि सरकार जल्द ही कार्यकर्ताओं की मांगों को स्वीकार नहीं करती है, तो 1, 2 और 3 दिसंबर को रामलीला मैदान में विशाल जमावड़ा होगा, जिसके बाद संसद मार्च का आयोजन किया जाएगा और देशव्यापी हड़ताल की जाएगी
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में चाकू की नोक पर युवक से लूट की वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। 1 अक्टूबर सुबह करीब 5 बजे एफ ब्लॉक स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास हुई वारदात में पीड़ित से फोन, पैसे, बैग और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट छीन लिए गए। उपरोक्त घटना के संबंध में गुरूग्राम पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए 1 अक्टूबर को अभियोग अंकित करके 3 अक्टूबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने वाली महिला गिरफ्तार। 50,000 हजार रुपये की नकदी बरामद, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95 लाख रुपये फ्रीज। झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से करीब 90 लाख रुपये लेने का आरोप। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 अक्टूबर । 4 अक्टूबर को एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब 3 वर्ष पूर्व एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिला था। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा दोनों की आपस में मुलाकात होने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में उक्त महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा तथा लगातार पैसों की मांग की जाने लगी। महिला द्वारा शिकायतकर्ता को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने तथा उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने की बात भी शिकायत में बताई गई। लगातार पैसों की मांग कर रही थी आरोपी महिला शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उससे अब तक लगभग 90 लाख रुपये की राशि ली जा चुकी थी, जिसमें बैंक के माध्यम से किए गए लेन-देन के साथ-साथ नकद राशि भी शामिल थी। इसके बावजूद आरोपी महिला द्वारा उससे लगातार लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी। महिला द्वारा धमकी देकर पैसे लेने तथा मांग पूरी नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की कार्यवाही शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आरोपी महिला द्वारा मांगी गई राशि देने के दौरान निगरानी रखने की योजना तैयार की। आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को Coffee House, Sohna Road, Sector-47, Gurugram में बुलाया था। पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी गई। 50 हजार रुपये लेते ही महिला को मौके पर काबू किया पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये नकद लेते हुए काबू किया गया। आरोपी महिला की पहचान सूर्यदीता दास, उम्र 24 वर्ष, शिक्षा MBA, निवासी पश्चिम बंगाल, वर्तमान पता सुशांत लोक गुरुग्राम के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50,000 रुपये बरामद किए गए। बरामद नोटों में कुछ नोटों पर पुलिस टीम द्वारा पहले से किए गए हस्ताक्षर/इनीशियल भी पाए गए। पूछताछ में ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपये लेने का खुलासा पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला करीब 3 वर्ष पूर्व शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मिली थी। शुरुआत में दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के माध्यम से संपर्क हुआ तथा बाद में दोनों के मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और मुलाकातें होने लगीं। पूछताछ के अनुसार, आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता के साथ संबंध बनाए गए तथा बाद में उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग की गई। आरोपी महिला द्वारा शिकायतकर्ता से अब तक लगभग 90 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के माध्यम से लेने* की बात सामने आई है तथा वर्तमान में भी लाखों रुपये की मांग की जा रही थी। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, बैंक खाते में 95 लाख रुपये फ्रीज उपरोक्त मामले में आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी महिला को 4 अक्टूबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा आरोपी महिला के बैंक खाते में पाए गए लगभग 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज करवाए गए हैं। अभियोग में आगामी कार्यवाही नियमानुसार जारी है। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, धमकी अथवा अवैध वसूली की स्थिति में घबराएं नहीं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देकर पैसे की मांग किए जाने पर स्वयं कोई जोखिम न लेते हुए पुलिस की सहायता लें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
गुरुग्राम में 8 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस करेंगी विशाल प्रदर्शन।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
आधी रात अवधी गायक के घर दीवार फांदकर घुसी पुलिस! उठे गंभीर सवाल! उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रसिद्ध अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी देर रात दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हुए। इस दौरान एसएचओ (SHO) ने सख्त लहजे में कहा— "संजय चाहिए, तुरंत।" इस पूरी घटना से हैरान-परेशान संजय यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए पुलिस प्रशासन से तीखे सवाल पूछे हैं— "आखिर किसलिए चाहिए? क्या मेरे खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट है या मैंने कोई अपराध किया है?" आधी रात हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से परिजनों में दहशत का माहौल है। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी क्या राय है? बिना किसी स्पष्ट कारण या वारंट के आधी रात गायक के घर में दाखिल होने वाली पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या सोच है? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दर्ज करें। #sultanpur #UPPolice #sultanpurpolice #UP #viralvideoシ
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक के शूटर अरमान को किया कोर्ट में पेश। अरमान की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भी 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। इनमें महिला पुलिस, PAC, 3 ACP समेत बिहार पुलिस के कमांडों भी शामिल रहे।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
गांधी जयंती की ग्रामसभा में सवाल पूछना युवक को पड़ा भारी! पूर्व सरपंच ने युवक को पीटा! महाराष्ट्र के जलगांव जिले से लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्रामसभा के दौरान जनता के अधिकार और कानून की धज्जियां उड़ा दी गईं। बताया जा रहा है कि ग्रामसभा में आनंद पाटिल नाम के स्थानीय युवक ने गांव में मच्छर नियंत्रण की धुवारी (फॉगिंग) मशीन न चलने को लेकर पूर्व सरपंच सुनील युवराज पाटिल से जायज सवाल पूछा था। सार्वजनिक हित के इस सवाल से बौखलाए पूर्व सरपंच ने आपा खो दिया और युवक के साथ सरेआम मारपीट कर दी। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी क्या राय है? ग्रामसभा जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने पर इस तरह की हिंसा और दबंगई पर आपकी क्या सोच है? क्या ऐसे पूर्व जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। #jalgaon #Maharashtra #GramSabha #viralvideoシ #maharashtrapolice
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026