Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
timekhaberknow
कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक के शूटर अरमान को किया कोर्ट में पेश। अरमान की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में भी 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। इनमें महिला पुलिस, PAC, 3 ACP समेत बिहार पुलिस के कमांडों भी शामिल रहे।
Jhajjar, Jhajjar
| Oct 6, 2026
MORE NEWS
आधी रात अवधी गायक के घर दीवार फांदकर घुसी पुलिस! उठे गंभीर सवाल! उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रसिद्ध अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी देर रात दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हुए। इस दौरान एसएचओ (SHO) ने सख्त लहजे में कहा— "संजय चाहिए, तुरंत।" इस पूरी घटना से हैरान-परेशान संजय यदुवंशी ने फेसबुक पोस्ट के ज़रिए पुलिस प्रशासन से तीखे सवाल पूछे हैं— "आखिर किसलिए चाहिए? क्या मेरे खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट है या मैंने कोई अपराध किया है?" आधी रात हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से परिजनों में दहशत का माहौल है। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी क्या राय है? बिना किसी स्पष्ट कारण या वारंट के आधी रात गायक के घर में दाखिल होने वाली पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या सोच है? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दर्ज करें। #sultanpur #UPPolice #sultanpurpolice #UP #viralvideoシ
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
गांधी जयंती की ग्रामसभा में सवाल पूछना युवक को पड़ा भारी! पूर्व सरपंच ने युवक को पीटा! महाराष्ट्र के जलगांव जिले से लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष ग्रामसभा के दौरान जनता के अधिकार और कानून की धज्जियां उड़ा दी गईं। बताया जा रहा है कि ग्रामसभा में आनंद पाटिल नाम के स्थानीय युवक ने गांव में मच्छर नियंत्रण की धुवारी (फॉगिंग) मशीन न चलने को लेकर पूर्व सरपंच सुनील युवराज पाटिल से जायज सवाल पूछा था। सार्वजनिक हित के इस सवाल से बौखलाए पूर्व सरपंच ने आपा खो दिया और युवक के साथ सरेआम मारपीट कर दी। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 आपकी क्या राय है? ग्रामसभा जैसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछने पर इस तरह की हिंसा और दबंगई पर आपकी क्या सोच है? क्या ऐसे पूर्व जनप्रतिनिधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। #jalgaon #Maharashtra #GramSabha #viralvideoシ #maharashtrapolice
Jhajjar, Jhajjar | Oct 6, 2026
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लें, खुले में कचरा फेंकने से बचें - दिनेश वशिष्ठ। गुरुग्राम, गौरव गर्ग । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए दिनेश वशिष्ठ, पूर्व अध्यक्ष आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर 3, 5 एवं 6 ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकने की अपील की। दिनेश वशिष्ठ ने बताया की सेक्टर 4/7 चौक के पास आते जाते लोग कूड़ा कचरा डालते थे जो राहगीरों को परेशान होती थी और इससे गंदगी फैल जाती थी जिससे लोगों को परेशानी होती थी हमने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लिया और यहाँ स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई अभियान चलाया और हमेशा के लिए गंदगी मुक्त कर दिया है यहाँ पर लाइट लगाई गई और साथ सीसीटीवी लगाए गए और एमसीजी द्वारा खुले में कूड़ा डालने पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग माना था और स्वच्छ भारत का सपना देखा था। आज उनकी जयंती पर हमें केवल स्वच्छता अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी स्वच्छता को अपनाना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश भी हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले शहर में जगह-जगह खुले में कूड़ा फेंकना और गंदगी फैलाना चिंता का विषय है। सड़कों, दुकानों के आसपास और खाली स्थानों पर कचरे के ढेर लगने से न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। दिनेश वशिष्ठ ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खुले में कूड़ा फेंककर सफाई कर्मचारियों की मेहनत पर पानी न फेरें। कचरा हमेशा निर्धारित स्थान पर ही डालें और गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। दुकानदारों और व्यापारियों को भी अपनी दुकानों के आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाया जा सकता है। आइए, गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर संकल्प लें कि न स्वयं खुले में कचरा फेंकेंगे और न दूसरों को ऐसा करने देंगे। स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026
7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे स्वागत सेवा ज्योति यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा गुरुग्राम ने कसी कमर, गुरु कमल में हुई महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सेवा ज्योति यात्रा जनसेवा, संगठन शक्ति और विकसित भारत के संकल्प का बनेगी प्रतीक - डॉ. अर्चना गुप्ता गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत सुनिश्चित करें कार्यकर्ता - राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम, गौरव गर्ग , 5 अक्टूबर। विकसित भारत संकल्प अभियान के निमित्त देशभर में चल रही सेवा ज्योति यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। गुरुग्राम पहुंचने पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संबंधित विधायकों को सेवा ज्योति सौंपकर इसे प्रत्येक विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा। सेवा ज्योति यात्रा के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर आज भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरु कमल में भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, सीनियर डिप्टी मेयर धर्मवीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर प्रभारी राजकुमार बोहरा, गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव, गुरुग्राम जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर सहित दोनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, चेयरमैन, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संकल्प और विकसित भारत के निर्माण के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से इस संकल्प और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा का भव्य स्वागत होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से इस यात्रा और कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सेवा ज्योति यात्रा को रिसीव करने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा को पूरी ऊर्जा एवं उत्साह के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय के साथ इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं। गुरुग्राम लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गुरुग्राम के लिए यह गौरव का विषय है कि सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इस अवसर को यादगार और ऐतिहासिक बनाया जाए। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों में सेवा ज्योति यात्रा को पूरे उत्साह के साथ ले जाया जाए और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का आह्वान किया। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्या डॉ सुधा यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सेवा ज्योति यात्रा में पूर्ण समर्पण के साथ जुटने और ज्यादा से लोगों को इस यात्रा और जनसभा में सम्मलित करने का प्रयास करना है। गुरुग्राम की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिम्मेदारियां तय बैठक में सेवा ज्योति यात्रा की कार्यक्रम रूपरेखा एवं संख्या प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं। इसके तहत— गुरुग्राम विधानसभा — विधायक मुकेश शर्मा बादशाहपुर विधानसभा — विधायक एवं प्रदेश कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पटौदी विधानसभा — विधायक विमला चौधरी सोहना विधानसभा — विधायक तेजपाल तंवर को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संख्या प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सेवा ज्योति यात्रा के प्रदेश संयोजक के रूप में हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला समूचे आयोजन के प्रदेश स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बैठक में कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभानी होगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के दोनों संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ता मिलकर इस कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पबद्ध है। सेवा ज्योति यात्रा इसी संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। बैठक के दौरान यात्रा के स्वागत, रूट, विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, संख्या प्रबंधन तथा आपसी समन्वय सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में भाजपा नेतृत्व ने सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों, पार्षदों तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 7 अक्टूबर को गुरुग्राम में सेवा ज्योति यात्रा के स्वागत को ऐसा ऐतिहासिक आयोजन बनाएं, जो संगठन की एकजुटता, अनुशासन और सेवा भावना का संदेश पूरे प्रदेश तक पहुंचाए।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026
गुरुग्राम कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने मार्किट कमेटी के चैयरमेन से कहां आप भाजपा के प्रवक्ता ना बने । #gurgaon #congress #bjp #Chairman
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026
हम अपना सिस्टम खराब नहीं होने देंगे,आपका सिस्टम बिगाड़ देंगे हम - डीटीपी अधिकारी आर एस भाट
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026
74 वर्षीय वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर दिया था हत्या करने की वारदात को अंजाम। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 5 अक्टूबर । निरीक्षक संजीव कुमार, प्रबन्धक थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज गुप्ता (उम्र 22 वर्ष) निवासी गांव देवधा, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार, वर्तमान निवासी गली नम्बर-10 मदनपुरी, गुरुग्राम के रूप में हुई है। 4 अक्टूबर को पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में एक वृद्ध महिला की हत्या किए जाने के सम्बंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहां पर एक वृद्ध महिला मकान के दरवाजे पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस टीम द्वारा इस वारदात के सम्बंध में उच्च अधिकारियों व पुलिस की FSL, सीन-ऑफ-क्राइम व फिंगरप्रिंट टीमों को घटनास्थल पर बुलवाकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। घटनास्थल पर ही उपस्थित आकर एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 4 अक्टूबर को समय सांय करीब 8 बजकर 15 मिनट यह अपनी बालकनी में टहल रहा था। इनके घर के सामने एक वृद्ध महिला मधु शर्मा (उम्र करीब 75 वर्ष) अपने मकान नंबर 180-B, न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में कई सालों से अकेली रहती थी। इसने देखा कि उस महिला के घर के सामने एक व्यक्ति घूमता हुआ आया और कुछ देर खड़ा होकर इधर-उधर देखने लगा और मधु शर्मा के मकान में घुस गया, तभी इसको मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो इसको अनहोनी होने का अंदेशा हुआ। इसने तुरंत अपने घर जाकर अपने पिता जी को बताया और आसपास के लोगों को भी बताया तथा पुलिस को फोन किया। जब ये और आस-पड़ोस के करीब 5-6 आदमी मधु के घर के अंदर गए तो वह व्यक्ति इन्हें आता देखकर मकान के पीछे हिस्से में लगे पेड़ों में छुप गया, जो अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया। इन्होंने देखा कि मधु शर्मा कमरे के दरवाजे के पास जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उस व्यक्ति ने मधु शर्मा को जान से मार दिया था। प्राप्त शिकायत पर कल पुलिस थाना न्यू कॉलोनी गुरुग्राम धारा 103(1) BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त अभियोग में मृतका 75 वर्षीय वृद्ध महिला थी , जो मकान में अकेली रहती थी और दिल्ली से टीचर के पद से रिटायर्ड थी। पुलिस टीम द्वारा महिला के परिजनों से सम्पर्क करके महिला की हत्या होने की सूचना दी और उनके परिजनों के आने उपरान्त मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में महिला की मृत्यु गला दबाने से होना ज्ञात हुआ। पुलिस थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित व प्रभावशाली कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में हत्या करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आज नजदीक लक्ष्मी बाजार पार्क प्रताप नगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सूरज गुप्ता उपरोक्त के रूप में हुई। आरोपी से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (आरोपी सूरज गुप्ता) मकान निर्माण के दौरान सरिया का ढांचा तैयार करने का कार्य करता है। इसने मृतका के घर में घुसकर उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा हत्या से सम्बन्धित सभी पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए आरोपी से गहनतापूर्वक पूछताछ करते हुए हत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, आरोपी से पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएगी, उनके आधार पर अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026
दिल्ली में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई-राशिद केबलवाला गैंग से जुड़े शूटरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग की गतिविधियों और उनके नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही है. #Delhi #Police #Crime #gangster
Jhajjar, Jhajjar | Oct 5, 2026