गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में चाकू की नोक पर युवक से लूट की वारदात का CCTV वीडियो सामने आया है। 1 अक्टूबर सुबह करीब 5 बजे एफ ब्लॉक स्थित शिव शक्ति मंदिर के पास हुई वारदात में पीड़ित से फोन, पैसे, बैग और
ओरिजिनल डॉक्यूमेंट छीन लिए गए। उपरोक्त घटना के संबंध में गुरूग्राम पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए 1 अक्टूबर को अभियोग अंकित करके 3 अक्टूबर को 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।