लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में 6 जगह छापेमारी कर 3 शराब तस्करों और 14 शराबियों को किया गिरफ्तार
सोमवार अपराह्न 4:39 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार जिले में छह जगह छापेमारी कर 3 शराब तस्कर एवं 14 शराबी को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया स्टेशन से विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर को तथा कविया थाना क्षेत्र में किऊल बस्ती से महुआ शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुए. जिले में 5 जगहों से 14 शराबी को गिरफ्तार किया गया.