नवरात्रि में भक्तिमय हुए जय चौबे, गांव-गांव पहुंचकर मां भगवती का लिया आशीर्वाद
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दुर्गा पूजा पंडालों और भगवती जागरण में शामिल होकर मां भगवती की पूजा-अर्चना की।
उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
इस दौरान जय चौबे लहुरादेवा, इनायतपुर, मुसरद, मुड़ाडीहा बेग, उपधी, नौवां, रानीपार और उसरी सहित कई गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया।
विभिन्न गांवों में आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। धार्मिक आयोजनों में उनकी सहभागिता से श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।