डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पेश की मिसाल, सूर्या संस्थान में 350 विद्यार्थियों को मिले मुफ्त टैबलेट
संतकबीरनगर। विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सराहनीय पहल की है। नवरात्रि के पावन अवसर पर सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान कक्षा 11वीं के 350 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. ओपी पांडेय और विशिष्ट अतिथि प्रो. विनीता पाठक ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, युवा गायक आर्यन बाबू ने भक्ति गीतों और देशभक्ति की प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क टैबलेट वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।