सिविल बार एसोसिएशन संतकबीरनगर के महामंत्री पद के प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने की अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन संतकबीरनगर के महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए बार एसोसिएशन को एक नई दिशा देना है
सुरेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि न्याय, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलते हुए अधिवक्ताओं की एकता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। एकजुटता से ही संगठन की ताकत बढ़ेगी और अधिवक्ताओं की समस्याओं का बेहतर समाधान संभव होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिवक्ता का सम्मान, उनके अधिकारों का संरक्षण और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। साथ ही, वह बार एसोसिएशन में सकारात्मक सोच, आपसी स