सादाबाद: बढार चौराहे के पास रिक्शा से टकराकर अनियंत्रित हुई बाइक, अज्ञात वाहन ने तीन लड़कियों को कुचला, एक लड़का घायल
इगलास के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की तीन छात्राएं एक किशोर शाहनवाज के साथ बाइक द्वारा आगरा जा रहे थी। सादाबाद के बढार चौराहे के पास रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई और रोड पर गिर गई। पीछे से आये अज्ञात वाहन ने तीनों छात्राओं को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।