सादाबाद: थरौरा के प्रधान उपचुनाव की मतगणना हुई पूरी, मृतक प्रधान की पत्नी को घोषित किया गया विजयी
थरौरा में 2 दिन पूर्व प्रधान पद का उपचुनाव संपन्न हुआ था जिसकी आज मतगणना संपन्न हुई है। प्रधान पद के लिए 6 दावेदारों ने चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था, जिसमें जनता के द्वारा मृतक प्रधान स्व. मनोज यादव की पत्नी को अपना आशीर्वाद दिया। मतगणना के पश्चात उन्हें भारी मतों से विजय घोषित किया गया है। एसडीएम सादाबाद ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।