सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने सैकड़ों किसानों की आलू, गेहूं और सब्जियों की फसलों को किया भारी नुकसान
गुरुवार को सुबह सादाबाद क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की गेहूं आलू और सरसों की फसलों में भारी नुकसान किया है, जहां तेज हवाओं व बारिश से गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है वही आलू की फसल में पानी भर जाने से किसान की खुदाई लेट हो गई है और जमीन में आलू के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। टमाटर की फसल में अत्यधिक नमी के कारण सड़ने का खतरा बढ़ गया है।