सादाबाद: नगला जसुआ में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला जसुआ निवासी किशोरी लक्ष्मी पुत्री नेपाल सिंह का शुक्रवार को संदीप परिस्थितियों में फंदे पर शव लटका मिला है, किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।