सादाबाद: राया रोड पर पुलिस की एक बदमाश से हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
सादाबाद में बारात चढत के दौरान रुपये छीनने व मिष्ठान भंडार के पास फायरिंग की घटना करने वाले बदमाश से शुक्रवार की रात राया रोड पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई, फायरिंग में गोलू पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम मोनिया थाना सादाबाद नामक बदमाश घायल हो गया, जिसके कब्जे से तमंचा कारतूस व लूटे हुए ₹20,000 रुपए बरामद हुए है।