हसपुरा: पंचायत चुनाव के परिसीमन को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक
हसपुरा प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव में परिसीमन की तैयारी में बैठक हुई।बैठक का नेतृत्व बीडीओ पंकज कुमार ने की।जिसमें आइटी सहायक सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे।बीडीओ ने कहा इस कार्य में लगे सभी कर्मी पूरी पार्दशिता के साथ कार्य करेंगे।