भोरे: खदही दक्षिण टोला में कुछ लोगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट व छीनी ₹1.60 लाख की नकदी और लैपटॉप, प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के खदही दक्षिण टोला में कुछ लोगों ने मां बेटे को मारपीट कर लैपटॉप और एक लाख 60 हजार रुपए छीन लिए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक खदही दक्षिण टोला निवासी राम जनक चौहान की पत्नी ज्ञांती देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय ददन चौहान, धर्मशिला देवी और कृष्णा चौहान पहुंचे तथा गाली गलौज शुरू कर दिए।