भोरे: भोरे मिरगंज पथ के मिश्र बतरहा में संचालित प्रतिष्ठान की जब्त 6.20 लाख की राशि हुई रिलीज, बैंक में जमा होने जा रहा था कैश
भोरे मिरगंज मुख्य पथ पर मिश्र बतरहा के पास संचालित श्री सिंह ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठान की 6.20 लाख की राशि को प्रशासन ने रिलीज कर दिया। प्रशासन द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद ही उक्त राशि को संचालक को सौंपने का निर्देश दिया गया। राशि चुनाव प्रचार में दुरुपयोग के लिए नहीं जा रही थी। बल्कि ट्रैक्टर की बिक्री से मिले राशि को बैंक में जमा के लिए भेजा गया था।