भोरे: 3.65 लाख मतदाता भोरे में करेंगे मत का प्रयोग, 373 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होना है। सभी जगह पर मतदान की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों का आगमन हो चुका है। वहीं भोरे में कुल 3.65 लाख मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रशासन उनसे अपील भी कर रहा है। 373 बुथो पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को सुविधा दी गई है।