भोरे: लामी चौर में पेट्रोल का पैसा मांगने पर दुकानदार पर हुआ जानलेवा हमला, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के लामी चौर बाजार में पेट्रोल का पैसा मांगने पर कुछ लोगों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिसमें दीपक साहनी, अजय यादव तथा जितेश यादव को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सेमरौना गांव निवासी मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि लामी चौर में मेरी डीजल पेट्रोल की दुकान है।